खेतड़ी: खेतड़ी में मनाई गई राजा अजीत सिंह की 164वीं जयंती, स्वामी विवेकानंद ने दिया था नाम
खेतड़ी के उप जिला स्थित राजा अजीत सिंह पार्क परिसर में गुरुवार को राजा अजीत सिंह की 164वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहे। वहीं रविंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने कहा कि राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद के मित्रता व गुरु-शिष्य संबंध ने भारत के इतिहास में नई दिशा दी।