नगर के खानपुर मार्ग पर कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की रात्रि कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवक द्वारा खानपुर मार्ग पर मारपीट के साथ कार में तोड़फोड़ करने की सूचना दी है। बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।