जखनिया: गाजीपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना मौत का जाल, गड्ढे में फिसली बाइक और ट्रेलर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जलालाबाद के शहीद चौक के पास बने गहरे गड्ढे को भस्सी से पाट देने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेलर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।