कलान: कलान क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार की जान गई, खेत में गिरी बाइक
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सथरी गांव निवासी संजीव सिंह की मौत हो गई। वह बाइक से मकरंदपुर स्थित अपने साडू के घर जा रहे थे। रोहन नगला गांव के पास अचानक सड़क पर आए सांड को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे में बाइक कटीले तारों से टकरा गयी