लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह आज शाजापुर पहुंचे जहां गुरुवार 5 बजे करीब मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर शाजापुर के लगभग 107 करोड़ रूपये लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, जिला अध्यक्ष डॉक्टर रवि पांडे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और गांव-गांव से आए लोग शामिल रहे।