माखन नगर: माखननगर विधायक ने नर्मदापुरम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर की चर्चा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 13, 2026
शनिवार करीब 2 बजे नर्मदापुरम पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग नर्मदापुरम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।