पनागर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब सूचना मिली की कुछ जुआरी गल्ला बाजार में ताश पत्तो पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है।सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर 4 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से 820 रु और ताश पत्ते जब्त करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।