जोधपुर: माता का थान थाना इलाके में युवती द्वारा सुसाइड करने के मामले में परिजनों ने थाने का किया घेराव
जोधपुर में माता का थान थाना इलाके में युवती के सुसाइड मामले को लेकर आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे परिजनों ने थाने का घेराव किया। परिजन और समाज के लोगों का विरोध है कि पुलिस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।