गिरिडीह: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी दो महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। बुधवार को 12 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना में मनकी देवी और निलमुनि देवी घायल हुई है। बताया गया कि नंदन टुडू की पत्नी मानकी देवी जयदेव टुडू की पत्नी निलमुनि देवी चतरो में किसी फैक्ट्री में काम करके वापस घर जा रही थी।