गभाना: गभाना टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्य रात्रि से टोल टैक्स में होगी वृद्धि
गभाना टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। 31 मार्च की मध्य रात्रि यात्रि 12 बजे से दिल्ली–कानपुर हाईवे समेत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने शुक्रवार को जानकारी दी।