पलिया: पलिया के बलेरा में राज्यपाल करेंगी थारू शिल्प केंद्र का दौरा, महिलाओं से करेंगी संवाद
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल कल यानी दिन मंगलवार तीन जून 2025 को लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बलेरा गांव का दौरा करेंगी। उनका आगमन सुबह निर्धारित है। इस दौरान वह बलेरा स्थित थारू शिल्प उत्पादन केंद्र पहुंचेंगी जहां वह केंद्र में कार्यरत महिलाओं से संवाद करेगी और उनके द्वारा तैयार किया जा रहे उत्पादकों का निरीक्षण करेंगी।