पलिया: दुधवा की धरती पर बाघों की शाही चहलकदमी का वीडियो हुआ वायरल
आज रविवार को शाम करीब 5 बजे दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंचुरी के बीच बाघों का एक झुंड चहलकदमी करता हुआ नजर आया। इस दुर्लभ दृश्य का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जंगल के शांत माहौल में जब बाघों ने शान से कदम बढ़ाए तो हर देखने वाला रोमांच से भर उठा वायरल वीडियो में बाघ घूमते हुए नजर आ रहे हैं।