पलिया: पलिया नगर के प्रसिद्ध देवस्थान पांडे बाबा मंदिर प्रांगण में विशाल काय पीपल का वृक्ष गिरा, बाल-बाल बचे लोग
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया नगर के प्रसिद्ध देवस्थान पांडे बाबा मंदिर प्रांगण में देर रात लगभग 150 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का वृक्ष अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।