पलिया: भीरा कस्बा में बाइक सवार महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत
आज सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के देवर ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनकी भाभी निवासी मोहल्ला महावीर नगर कोतवाली क्षेत्र भीरा की निवासनी थी। जहां मृतका बीते दिवस अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर निमंत्रण कार्ड बांटने जा रही थी। जहां पनाह गांव पास ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।