वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस कंटेस्टेंट एवं फेमस ब्लॉगर तान्या मित्तल ने शक्तिपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विशेष हवन यज्ञ भी किया। मंदिर आचार्य द्वारा तान्या मित्तल को विधि विधान से मां की पूजा अर्चना करवाई गई तथा मां की चुनरी भेंट स्वरूप दी गई। वहीं तान्या मित्तल की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।