रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी
सीतामढ़ी हनुमान नगर वार्ड-7):एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों से भरे घर को पल भर में मातम में बदल दिया। बगाही के हनुमान नगर वार्ड-7 निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार की मौत उस वक्त हो गई, जब अचानक आई तेज आंधी में एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार अपनी बहन की शादी के लिए दही खरीद कर लौट रहा था.