श्योपुर। जिला कलेक्ट्रेट पर सोमवार को दोपहर 02 बजे राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने महात्मा ज्योतिबा फूले के खिलाफ स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्वामी आनंद स्वरूप के फेसबुक पेज/आईडी को तत्काल बंद करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।