नरवर: यूट्यूब स्टार रचना गुर्जर का पुलिस पर फूटा गुस्सा, बोलीं चोर नहीं पकड़े गए तो मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगी मामला
नरवर क्षेत्र के मोहनी ख्यावदा में सोशल मीडिया की चर्चित और लाखों फॉलोअर्स वाली यूट्यूब स्टार रचना गुर्जर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को आज पूरे सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज रचना गुर्जर ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। र