प्रतापपुर: हंटरगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका हंटरगंज बाजार स्थित वस्त्रलोक के समीप रहने वाले कांग्रेस नेता एवं पोशाक गारमेंट्स के संचालक श्रवण जी की माता थीं। जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने उन्हें जोरद