बनमनखी: सर्पदंश से 55 वर्षीय महिला की मौत, भूसा निकालने के दौरान हुआ हादसा
जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 स्थित विनोबा ग्राम में सर्पदंश से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान सुलेखा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन कुंदन यादव ने बताया कि मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे सुलेखा देवी भूसा घर से भूसा निकाल रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद प