खातेगांव: नेमावर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार दोपहर 1 बजे नेमावर पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को मात्र 24 घंटे के अंदर ही घेराबंदी कर हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम विजय पिता सोमनाथ निवासी धनगांव जिला हरदा एवं राहुल पिता मदनलाल निवासी संदलपुर बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली हे।