झांसी: खुशीपुरा में पिछले पांच वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूल की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2024 आज कई महिलाओं एवं पुरुषों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि झांसी के खुशीपुरा में स्थित एक स्कूल के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल का रजिस्ट्रेशन पिछले 5 सालों से रद्द हो चुका है। लेकिन स्कूल बराबर संचालित किया जा रहा है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए स्कूल पर जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की मांग की।