झांसी: इस्कॉन मंदिर झांसी में 23 मार्च से होगा चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम, फूलों की खेली जाएगी होली
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 झांसी के निवासियों के लिए 23 मार्च से 26 मार्च तक गौर पूर्णिमा महोत्सव एवं फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 मार्च को हरिनाम संकीर्तन यात्रा से होगा जो की कचहरी चौराहा सदर बाजार से प्रारंभ होगी।