पन्ना: पन्ना में चुनावी बिगुल: वोटरों में भारी उत्साह, हजारों ने फॉर्म-6 भरा, जनसम्पर्क अधिकारी ने दी जानकारी
लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं और पन्ना जिले की जनता इस बार गजब का उत्साह दिखा रही है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम क्या शुरू हुआ, मानों नए वोटरों की बाढ़ आ गई हो! महज एक हफ्ते के भीतर प्रशासन के पास 3,470 युवाओं ने अपना नाम जुड़वाने के लिए अर्जी लगा दी है।