दुधारा थाना क्षेत्र की रजापुर सरैया गांव निवासी 3 वर्षीय बालिका आराध्या पुत्री रामू को सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने गांव के रोड पर ठोकर मार दी।जिससे बच्ची सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका खलीलाबाद के जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है।