मिर्ज़ापुर: संकट मोचन से गिरधर के चौराहा तक एडीएम के नेतृत्व में हटवाया गया अतिक्रमण, नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण हुए ध्वस्त
एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार की रात 7:00 से संकट मोचन से लेकर गिरधर के चौराहा तक अतिक्रमण अभियान के तहत नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका के जेसीबी द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस मौके पर ईओ जी लाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।