28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इसको लेकर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय,नया टोला में बुधवार की दोपहर 2 बजे जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला पदाधिकारीगण के साथ बैठक की। सभी कांग्रेसजनों की सहमति से तय हुआ कि गांधी आश्रम में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।