बिश्रामपुर: शंखा-पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर गुरी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
शंखा - पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर गुरी के पास सोमवार की शाम पांच बजे सड़क हादसा हुआ,जिसमे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 39 को जाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरी गांव के पास सड़क को वन-वे किया गया था। इसी बीच मोटरसाइकल सवार युवक मरम्मत कार्य चल रहे साइड में ही घुस गया और एक खड़े हाइवा से टकरा गया।