फारबिसगंज: किरकिचिया पंचायत में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। बुधवार को चार बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।