कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने खेत पर पहुंचकर उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर उसके पति और बेटे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।