सहारनपुर: दो दिन से हो रही बारिश का कहर, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में कुलपति आवास तक जलभराव, पंपिंग सेट लगाकर निकाला जा रहा पानी
सहारनपुर में मानसून की लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से कुलपति और कुलसचिव के आवास के बाहर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि दोनों अधिकारियों को आवास से बाहर निकलने और वापस लौटने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।