लखनऊ के बख्शी तालाब क्षेत्र के नंदना गांव में एक सेनेटरी गोदाम में भीषण आग लग गई। कॉलोनी के भीतर बने गोदाम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।