शाजापुर: आदर्श नवीन नगर में पृथ्वी दिवस पर ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पृथ्वी दिवस के अवसर पर आदर्श नवीन नगर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा जल मंदिर का बीते दिन शाम क़ो विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के संभाग समन्वयक (राज्य कार्यालय) भोपाल एवं घुमंतू परियोजना नोडल अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया।