छतरपुर नगर: सागर रोड स्थित अपना बाजार में पतंजलि दलिया मिसब्रांडेड निकला, खाद्य विभाग ने 6 आरोपियों पर ठोका ₹3.40 लाख का जुर्माना
छतरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में पतंजलि दलिया का नमूना जांच में मिसब्रांडेड पाए जाने पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है। वर्ष 2022 में सागर रोड स्थित अपना बाजार से लिए गए सैंपल में पोषण संबंधी कमियां मिलने पर 5 जून 2026 को फैसला सुनाते हुए अपना बाजार संचालक समेत कुल 6 आरोपियों पर 3.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।