हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन पर घोर अव्यवस्था, स्टेशन पर पसरी गंदगी, ठंड में लगाए गए कूलर, डीआरएम ने एसी के लिए कहा
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2025 हरदोई रेलवे स्टेशन पर घोर अव्यवस्था देखी जा रही है, यहां चारों ओर गंदगी पसरी रहती है, ठीक से साफ सफाई नहीं हो होने के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं हैरानी की बात यह है कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने टिकट विंडो पर एसी लगाने की बात कही थी लेकिन ऐसी की जगह वहां पर कूलर लगवाए गए हैं।