हरदोई: मंत्री एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन, नगर के गांधी मैदान से निकाला गया मार्च
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में नगर के गांधी मैदान से मार्च का शुभारंभ हुआ। जनता के अभूतपूर्व समर्थन के साथ यूनिटी मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाल विद्या भवन पहुंचा।