कोतवाली स्वार की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के 72,054 रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की गई और संबंधित खातों से धनराशि फ्रीज कराई गई।रामपुर स्वार पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक ना खोले