डुमरी: लक्ष्मणटुंडा में सांप्रदायिक सद्भाव: मुस्लिम समाज ने चंडी महायज्ञ में सहयोग का लिया संकल्प
Dumri, Giridih | Apr 3, 2026 लक्ष्मणटुंडा में श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को ले शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे दोनों समुदायों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।यज्ञ समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने पिछले 12 वर्षों में सांप्रदायिक तनाव मिटाने की बात कही।मुस्लिम समाज के अंजुमन कमेटी पदाधिकारियों ने महायज्ञ को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान का संकल्प लिया।