फरसगांव: इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती व प्रेम होने के बाद कानपुर के युवक ने युवती के साथ किया रेप, फरसगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थीया ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की एक वर्ष पूर्व कानपुर के अजय समरथ नामक युवक से इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसी बीच युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। गुरुवार को थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही हैं।