फरसगांव: कोंडागांव न्यायालय में 13 जुलाई को नेशनल लोक अदालत किया जाएगा आयोजित,लंबित व विवादपूर्वक कारणों होगा निराकरण
जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आगामी 13 जुलाई को कोंडागांव न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है।जिसमे लंबित या विवादपूर्वक कारणों जैसे,सिविल,दांडिक,चेक बाउंस,पारिवारिक,श्रम,मोटर दुर्घटना दावा,बैंक,बीमा,विद्दुत,दूरभाष,डाकघर में लंबित मामलों को निपटारा किया जाएगा।शुक्रवार को पैरालीगल वालंटियर धनबति कोर्राम ने फरसगांव के ग्रामीणों को जानकारी दी।