जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कॉलोनी में खुलेआम मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में कुछ लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी विवाद कुछ समय तक जारी रहा।