जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर रोड बाईपास पर एक अज्ञात ट्रैक्टर ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार मनीष यादव को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष को सिर, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को परिजन तत्काल जयसिंहनगर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।