सहारनपुर: कपिल विहार में युवक ने खुद को घर में कैद कर आग लगाई, फायर ब्रिगेड का हैरतअंगेज़ रेस्क्यू
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कपिल विहार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मानसिक तनाव या आवेश में आकर खुद को घर के भीतर बंद कर लिया और आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो मकान की प्रथम तल की छत पर रखे कपड़ों में भीषण आग लगी हुई थी।