दातागंज: दातागंज मंडी में गेहूं खरीद के 4 सेंटर होने के बावजूद खरीद नहीं हो रही, भटक रहे हैं किसान
सोमवार दोपहर 3 बजे तक दातागंज मंडी स्थित दो सेंटरों पर मात्र 61 कुंतल और दूसरे पर मात्र 100 कुंतल ही खरीद हुई है। सेंटर इंचार्ज टिंकू दास ने बताया कि वारदाना नहीं मिल रहा है जिसके चलते किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा सका है।उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किसान को अब गेहूं खरीद के लिए और भी आसानी हो गई है।