मानसी: मानसी में 11 माह के बकाया भुगतान की मांग पर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी
खगड़िया के मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर सोमवार शाम 4:00 बजे तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी रहीं। 11 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। जिला सचिव कविता देवी ने बताया कि 24 अप्रैल की