रायसेन के सांची रोड खानपुरा पर गुरुवार शाम करीब 6 दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घायल और मृतक सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई।