सिवनी: जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं के बीच विवाद, प्रभारी मंत्री के सामने तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | Apr 16, 2026 सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान संगठन के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया। इस विवाद का वीडियो गुरुवार को सिवनी के सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष मानाठाकुर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा के बीच अनुसूचित जन जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर कहासुनी हो गई।