हैदरगढ़: अंदका गांव स्थित घर में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के अंदका गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में विद्युत पंखा ठीक कर रहे 55 वर्षीय इंद्राज रावत करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिद्धौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।