जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी के मामले से संबंधित 930 रुपये नकद, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।