कल मंगलवार को आयोजित होने वाली दूसरे फेज के चुनाव के लिए शहर के गेट स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर से शाम चार बजे मतदानकर्मी रवाना हुए। गौरतलब है कि ओबरा में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और मतदान दलों के वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है।